Published : Oct 24, 2025 11:02 pm IST, Updated : Oct 24, 2025 11:02 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
क्या आपके चेहरे की चमक भी कम होती जा रही है? अगर हां, तो आपको ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर में जाने की जगह घर पर ही शहद और दही से बने इस फेस पैक को बनाना चाहिए और अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके देखना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
घर पर इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून दही निकालना है। अब इसी कटोरी में एक स्पून शहद भी निकाल लीजिए। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाए रखें।
4/5Image Source : FREEPIK
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5Image Source : PEXELS
पोषक तत्वों से भरपूर इस नेचुरल फेस पैक की मदद से न केवल आपके चेहरे का निखार बढ़ सकता है बल्कि आपको रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा भी मिल सकता है। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।