Published : Sep 13, 2025 01:08 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 01:08 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
ग्लोइंग स्किन के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर ज्यादा पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे बहुत ही आसानी से औषधीय गुणों से भरपूर फेस पैक बनाकर, यूज करके अपनी त्वचा के निखार को बढ़ा सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको दो स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी पाउडर, थोड़े से दही और शहद की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी चीजों को एक कटोरी में निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
अब आप बेसन, हल्दी, दही और शहद से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको थोड़ी देर तक पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को लगाए रखना है और फिर फेस वॉश करना है।
4/5Image Source : FREEPIK
आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा। दमकती हुई त्वचा पाने के लिए आप इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आपके चेहरे पर दाग-धब्बे निकलते रहते हैं? अगर हां, तो त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप भी इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।