महाशिवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं ये 5 चीजें, दिनभर मिलती रहेगी एनर्जी
महाशिवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं ये 5 चीजें, दिनभर मिलती रहेगी एनर्जी
Mahashivratri Vrat Food: महाशिवरात्रि का व्रत पूरे 48 घंटे का होता है। ऐसे में दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए खाने में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत में क्या क्या खा सकते हैं?
Published : Feb 19, 2025 06:48 pm IST, Updated : Feb 19, 2025 06:48 pm IST
1/6Image Source : Social
महाशिवरात्रि के व्रत में आप अलग-अलग तरह की कई डिश बनाकर खा सकते हैं। जिससे पेट भी भरा रहेगा और शरीर को एनर्जी भी मिलती रहेगी। महाशिवरात्रि का व्रत रातभर का होता है इसलिए इन चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
2/6Image Source : Social
महाशिवरात्रि व्रत में अगर आप सेंधा नमक खाते हैं तो साबूदाना खिचड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। साबूदाना खिचड़ी खाकर पेट आसानी से भर जाता है। नाश्ते में साबूदाना खिचड़ी काफी टेस्टी लगती है।
3/6Image Source : Social
महाशिवरात्रि व्रत में सिंघाड़े के आटे की बर्फी बनाकर खा सकते हैं। सिंघाड़े के आटे की बर्फी दही के साथ बहुत टेस्टी लगती है। इस बर्फी को खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
4/6Image Source : Social
दोपहर में फ्रूट रायता बनाकर खा सकते हैं। फ्रूट रायता किसी भी व्रत में आसानी से खाया जा सकता है। आप चाहें तो सिर्फ केले का रायता भी बना सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन केले का रायता आपको एनर्जी देगा।
5/6Image Source : Social
शाम के वक्त कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। कुट्टू के पकौड़े एकदम क्रंची बनते हैं। हरे धनिए की चटनी से कुट्टू के आटे के पकौड़े बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
6/6Image Source : Social
गाजर का हलवा व्रत में आसानी से खा सकते हैं। गाजर और दूध मिलाकर तैयार हलवा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही हेल्दी भी होता है। गाजर का हलवा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।