चेहरे की रंगत हो जाएगी डबल, दिवाली के सेलिब्रेशन से पहले लगा लीजिए ये फेस पैक
चेहरे की रंगत हो जाएगी डबल, दिवाली के सेलिब्रेशन से पहले लगा लीजिए ये फेस पैक
चेहरे की रंगत हो जाएगी डबल, दिवाली के सेलिब्रेशन से पहले लगा लीजिए ये फेस पैक for instant glowing skin before Diwali celebration apply turmeric honey face pack
Published : Oct 31, 2024 11:32 am IST, Updated : Oct 31, 2024 11:32 am IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि हल्दी और शहद, ये दोनों नेचुरल चीजें आपकी त्वचा की सेहत के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? अगर आप भी दिवाली से पहले ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो हल्दी-शहद से बने इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखें।
2/5Image Source : Freepik
घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कटोरी में एक स्पून शहद निकालना है। अब आपको शहद में चुटकी भर हल्दी को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस फेस पैक में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन पर इंस्टैंट ग्लो लाना चाहते हैं, तो आपको इस फेस पैक को थोड़ी देर तक अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
4/5Image Source : Freepik
हल्दी और शहद के मिक्सचर से न केवल आपकी स्किन का खोया हुआ निखार वापस लौट आएगा बल्कि आपकी स्किन पर मौजूद जिद्दी दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना है।
5/5Image Source : Freepik
हल्दी और शहद में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि दादी-नानी के जमाने से हल्दी और शहद को स्किन के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।