1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. किचन में रखी इन 3 चीजों को मिक्स कर बनाएं नेचुरल स्क्रब

किचन में रखी इन 3 चीजों को मिक्स कर बनाएं नेचुरल स्क्रब

Written By: Vanshika Saxena
Published : Aug 08, 2025 09:26 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 09:26 pm IST
क्या आप भी केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे स्क्रब्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आप घर पर भी आसानी से नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए आपको एक स्पून बेसन, एक स्पून कॉफी पाउडर और एक छोटी कटोरी कच्चे दूध की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप भी केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे स्क्रब्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि आप घर पर भी आसानी से नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए आपको एक स्पून बेसन, एक स्पून कॉफी पाउडर और एक छोटी कटोरी कच्चे दूध की जरूरत पड़ेगी।
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इस कटोरी में कच्चा दूध भी निकाल लेना है। इसके बाद इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए। आइए स्क्रब को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इस कटोरी में कच्चा दूध भी निकाल लेना है। इसके बाद इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए। आइए स्क्रब को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।
आपको इस गाढ़े पेस्ट से अपने चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक स्क्रब करना है। ध्यान रहे कि आपको हल्के हाथों से ही स्क्रब करना चाहिए। थोड़ी देर के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको इस गाढ़े पेस्ट से अपने चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक स्क्रब करना है। ध्यान रहे कि आपको हल्के हाथों से ही स्क्रब करना चाहिए। थोड़ी देर के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
पोषक तत्वों से भरपूर ये फेस स्क्रब आपके स्किन ग्लो को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक हफ्ते में एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।
4/5 Image Source : PEXELS
पोषक तत्वों से भरपूर ये फेस स्क्रब आपके स्किन ग्लो को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक हफ्ते में एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस केमिकल फ्री फेस स्क्रब की मदद से आपकी त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव किया जा सकता है। हालांकि, इस स्क्रब को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement