बढ़ गई है हेयर फॉल प्रॉब्लम, तो लगाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये तेल
बढ़ गई है हेयर फॉल प्रॉब्लम, तो लगाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये तेल
Oil For Hair Fall Problem: क्या आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आपको इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
Published : Nov 21, 2025 08:50 pm IST, Updated : Nov 21, 2025 08:50 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आंवला के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। आइए आंवला के तेल को यूज करने के कुछ कमाल के हेयर बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
आंवला के तेल में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हेयर फॉल प्रॉब्लम को गुडबाय कहने के लिए आपको हेयर वॉश से एक दिन पहले आंवला के तेल को अप्लाई कर अच्छी तरह से मसाज करनी चाहिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों में पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
3/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में रूसी और खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। आंवला के तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए और आपकी ये हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी। इसके अलावा बालों को घना बनाने के लिए भी आंवला के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला का तेल बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। अगर आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको एक हफ्ते में दो बार औषधीय गुणों से भरपूर आंवला के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
आंवला के तेल में मौजूद तत्व बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं। अगर आप अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाना चाहते है, तो आंवला के तेल को यूज कर सकते हैं। रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए भी आंवला के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।