मुड़-मुड़ कर देखेंगे लोग, हरियाली तीज पर ऐसे सजकर निकलें
मुड़-मुड़ कर देखेंगे लोग, हरियाली तीज पर ऐसे सजकर निकलें
Hariyali Teej Looks For Women: हरियाली तीज के दिन महिलाएं सज संवरकर बाहर निकलती हैं। हाथों में पिया के नाम की मेंहदी लगवाती और सावन के झूलों पर प्यार की पेंग बढ़ाती हैं। हरियाली तीज के दिन सोलह श्रृंगार करने का महत्व होता है जिससे रूप निख जाता है।
Published : Jul 25, 2025 08:49 am IST, Updated : Jul 25, 2025 08:49 am IST
1/5Image Source : Ai Image
हरियाली तीज प्यार और खुशियों का त्योहार है। महिलाएं इस दिन पति के लिए सजती संवरती हैं और व्रत भी करती हैं। सावन के हरे रंगों से सराबोर होती हैं। साड़ी, चूड़ी, मेहंदी और बिंदी तक सब कुछ खास होता है।
2/5Image Source : Ai Image
हरियाली चीज पर हर कोई आपको मुड-मुड कर देखेगा। जब आप हरे रंग की साड़ी पहनकर निकलेंगी। आप सिल्क या शिफॉन की साड़ी पहन सकती हैं। बॉटल ग्रीन, पिस्ता ग्रीन, लाइट ग्रीन या पीली और लाल कलर की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
3/5Image Source : Ai Image
साड़ी से साथ मैचिंग ज्वैलरी या फिर हरे के साथ पिंक और रेड ज्लेवरी भी अच्छी लगती है। अपने लुक को परफेक्ट और ग्रेस बनाने के लिए खास ज्वैलरी कैरी करें। कुछ समझ न आए तो ट्रेडिशनल गोल्ड, पर्ल या कुंदन वाली ज्वैलरी पहन सकती हैं।
4/5Image Source : Ai Image
अब ड्रेस और ज्वैलरी के बाद आपको साथ में अच्छा फ्लॉलेस मेकअप करवाना है जिससे आपके चेहरे पर नूर आएगा। साथ में एक खूबसूरत हेयर स्टाइल बनवाएं। आप चाहें तो जूड़ा या फिर लाइट कर्ल भी करवा सकती हैं। मेकअप में आई या लिप किसी एक पार्ट हो हाई लाइट कराएं।
5/5Image Source : Ai Image
बालों में गजरा लगाएं और उसके साथ हाथ में मैचिंग पोटली बैग कैरी करें। साड़ी के साथ एक अच्छी हील पहनें। जब आप इतना बन-ठन कर निकलेंगी तो हर कोई आपको ही देखेगा। हरियाली तीज पर आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाएंगी।