1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. होली खेलने से पहले बालों और त्वचा पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

होली खेलने से पहले बालों और त्वचा पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Mar 02, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 06:03 pm IST
होली के रंग भले ही मज़ेदार हों, लेकिन केमिकल वाले गुलाल और गीले रंग बालों और त्वचा को रूखा, बेजान और डैमेज कर सकते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले तेल लगाना एक जरूरी प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करता है। सही तेल लगाने से रंग आसानी से निकल जाते हैं और स्किन-हेयर को कम नुकसान होता है। चलिए जानते हैं होली खेलने से पहले अपने स्किन और बालों पर कौन से ऑयल लगाएं?
1/5 Image Source : UNSPLASH

नारियल तेल (Coconut Oil): नारियल तेल सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प माना जाता है। यह बालों को गहराई से मॉइस्चर करता है। स्कैल्प पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है जिससे रंगों बालों पर चिपकते नहीं हैं। होली खेलने से 30–40 मिनट पहले हल्का गुनगुना करके बालों में इसे अच्छी तरह लगा लें।
2/5 Image Source : UNSPLASH

बादाम तेल (Almond Oil): होली के रंगों से खुद को बचाने के लिए विटामिन E से भरपूर बादाम का तेल लगाएं। यह ऑयल त्वचा को मुलायम रखता है। ड्रायनेस और खुजली से बचाता है। इस ऑयल से चेहरे, हाथों और गर्दन पर हल्की मालिश करें।
3/5 Image Source : UNSPLASH
बादाम तेल (Almond Oil): होली के रंगों से खुद को बचाने के लिए विटामिन E से भरपूर बादाम का तेल लगाएं। यह ऑयल त्वचा को मुलायम रखता है। ड्रायनेस और खुजली से बचाता है। इस ऑयल से चेहरे, हाथों और गर्दन पर हल्की मालिश करें।
सरसों का तेल (Mustard Oil): सरसों का तेल सबसे किफायती विकल्प है। यह त्वचा पर मोटी परत बनाता है। रंग जल्दी छुड़ाने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं है, तो शरीर पर हल्की मात्रा में लगा सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
सरसों का तेल (Mustard Oil): सरसों का तेल सबसे किफायती विकल्प है। यह त्वचा पर मोटी परत बनाता है। रंग जल्दी छुड़ाने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं है, तो शरीर पर हल्की मात्रा में लगा सकते हैं।
एक्स्ट्रा टिप्स: अगर आप धूप में होली खेल रहे हैं तो तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं। नाखूनों और कानों के पीछे भी थोड़ा तेल जरूर लगाएं। बहुत ज्यादा चिपचिपा तेल न लगाएं, हल्की परत ही काफी है।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement