डार्क स्पॉट्स हटाने में चिया सीड्स कैसे करता है काम? जानें स्किन की समस्याओं के लिए इसे कैसे करें इस्तेमाल
डार्क स्पॉट्स हटाने में चिया सीड्स कैसे करता है काम? जानें स्किन की समस्याओं के लिए इसे कैसे करें इस्तेमाल
बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में नेचुरल उपायों की ओर रुख करना बेहतर होता है और इन्हीं में से एक है चिया सीड्स। यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
Published : Sep 30, 2025 10:11 pm IST, Updated : Sep 30, 2025 10:17 pm IST
1/5Image Source : unsplash
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, प्रदूषण, धूप और गलत खान-पान के कारण त्वचा पर डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बे आम हो गए हैं। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में नेचुरल उपायों की ओर रुख करना बेहतर होता है और इन्हीं में से एक है चिया सीड्स। यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
2/5Image Source : unsplash
चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है। चिया सीड्स में मौजूद विटामिन ई, जिंक और मैग्नीशियम स्किन रिपेयर और टोन को सुधारने का काम करते हैं।
3/5Image Source : freepik
चिया सीड फेस मास्क: चिया सीड्स को 20–30 मिनट तक पानी में भिगो दें ताकि वो जेल जैसा बन जाए। अब इसमें एलोवेरा और गुलाब जल मिलाएं। चेहरे पर 15–20 मिनट लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क स्किन को हाइड्रेट करता है, दाग-धब्बों को कम करता है और त्वचा में निखार लाता है।
4/5Image Source : unsplash
चिया सीड स्क्रब: 1 चम्मच चिया सीड्स,1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच ओट्स पाउडर को आपस में मिलाएं। इन सभी चीज़ों को मिलाकर हल्के हाथों से 5 मिनट स्किन पर मसाज करें और फिर धो लें। डेड स्किन हटती है, ब्लैकहेड्स साफ होते हैं और स्किन स्मूद बनती है।
5/5Image Source : unslpash
चिया सीड्स का सेवन: डार्क स्पॉट्स सिर्फ बाहरी समस्या नहीं होती, बल्कि शरीर के अंदर की गड़बड़ियों का भी असर होता है। इसलिए चिया सीड्स को डाइट में शामिल करना भी जरूरी है। 1 चम्मच चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इसे स्मूदी, जूस या दही में मिलाकर भी ले सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन बेहतर करता है और त्वचा को अंदर से साफ करता है।