पीस लिली की देखभाल कैसे करें, पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या करना चाहिए?
पीस लिली की देखभाल कैसे करें, पौधे को हरा भरा रखने के लिए क्या करना चाहिए?
Peace Lily Care Tips: घर में रखा पीस लिली का पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। लेकिन इस पौधे की खास देखभाल करनी पड़ती है। पानी, धूप और खाद सही मात्रा में देने पर ये पौधा लंबे समय तक चलता है। जानिए पीस लिली की देखभाल कैसे करें?
Published : May 26, 2026 08:58 am IST, Updated : May 26, 2026 08:58 am IST
1/5Image Source : India Tv
पीस लिली के पौधे की अच्छी ग्रोथ और ढेर सारे फूलों के लिए इसे डायरेक्ट सनलाइट से बचाएं। इस पौधे को छनकर आने वाली धूप पसंद होती है। नम मिट्टी और हर 15 दिन में पत्तियों की सफाई की जरूरत होती है। इस पौधे को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती है।
2/5Image Source : India Tv
पीस लिली कम रोशनी में होने वाला पौधा है। इसे घर के अंदर पूर्व या उत्तर दिशा की खिड़की के पास रखें, जहां छनकर अच्छी रोशनी आती हो। अगर आप चाहते हैं कि इसमें अच्छे फूल आएं तो इसे दिन में कुछ घंटों की हल्की और छनी हुई धूप जरूर दें।
3/5Image Source : India Tv
इस पौधे को ओवर-वाटरिंग बिल्कुल पसंद नहीं है। पानी तभी दें जब गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी लगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब इसे पानी की जरूरत होती है, तो इसके पत्ते नीचे की ओर झुक जाते हैं। ऐसा होने पर तुरंत पानी दें।
4/5Image Source : India Tv
पीस लिली के लिए भुरभुरी मिट्टी और अच्छी जल निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। आप इसे कोकोपीट और थोड़ी रेत मिला उगा सकते हैं। यह बहुत कम खाद में होने वाला पौधा है। इसमें वर्मीकम्पोस्ट या सीवीड लिक्विड डाल सकते हैं।
5/5Image Source : India Tv
पीस लिली को ठंडी हवा और AC की सीधी हवा से बचाएं। इस पौधे को बहुत ज्यादा नमी पसंद नहीं है। आप गर्मियों में इनकी पत्तियों पर सादे पानी का स्प्रे कर सकते हैं। इनकी पत्तियों पर धूल जमने से पौधे की ग्रोथ रुक जाती है। हर 15 दिन में साफ पानी से पत्तियों को साफ कर दें।