Published : Mar 31, 2026 09:17 pm IST, Updated : Mar 31, 2026 09:19 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
घर बैठे-बैठे भी त्वचा के निखार को सुधारा जा सकता है। आज हम आपको घर पर फेस पैक बनाना सिखाएंगे। इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार लगाएं और फिर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस करें। आइए फैस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच दूध की मलाई निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में आपको चुटकी भर हल्दी भी निकाल लेनी है। इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इस स्मूद पेस्ट को आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
3/5Image Source : PEXELS
आपको इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। जब ये पैक थोड़ा बहुत सूखने लग जाए, तब आप नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आइए इस फेस पैक के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। चमकदार त्वचा पाने के लिए या फिर त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : PEXELS
आपको बता दें कि घर पर बनाए गए इस नेचुरल फेस पैक की मदद से आपकी रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।