गर्मियों में बार बार चेहरे पर हो रहे पिंपल, ये नुस्खे दिलाएंगे Pimples से छुटकारा
गर्मियों में बार बार चेहरे पर हो रहे पिंपल, ये नुस्खे दिलाएंगे Pimples से छुटकारा
गर्मियों के मौसम में पसीना, धूल-मिट्टी और सीबम मिलकर रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इस चिपचिपाहट और मुंहासों से परेशान हैं, तो ये नुस्खे आपके बेहद काम आ सकते हैं।
Published : Apr 03, 2026 01:05 pm IST, Updated : Apr 03, 2026 01:05 pm IST
1/5Image Source : freepik
नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करते हैं। ऐसे में नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे पिंपल्स पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
2/5Image Source : freepik
चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में होने वाले लाल दानों और जलन को शांत करती है।
3/5Image Source : freepik
यह पिंपल्स के लिए एक शक्तिशाली इलाज माना जाता है। टी-ट्री ऑयल की 1-2 बूंदों को नारियल तेल या पानी के साथ मिलाकर कॉटन की मदद से सिर्फ पिंपल वाली जगह पर लगाएं।
4/5Image Source : freepik
गर्मियों के लिए यह सबसे बेहतरीन फेस पैक है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है और त्वचा को ठंडक देता है। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
5/5Image Source : freepik
एलोवेरा जलन और सूजन को कम करने में मददगार है। यह त्वचा को बिना ऑयली बनाए हाइड्रेट रखता है। फ्रेश एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले पिंपल्स पर लगाएं। यह रातभर में आपकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करेगा।