Published : Oct 17, 2025 11:03 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 11:03 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
बालों की लंबाई को नेचुरली बढ़ाने के लिए आप करी पत्ते से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी हेयर हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए हेयर पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
हेयर पैक बनाने के लिए आपको मुट्ठी भर करी पत्ते और भीगे हुए मेथी दाने की जरूरत पड़ेगी। करी पत्ते और मेथी दाने का मिक्सचर आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। एक गिलास पानी में इन दोनों चीजों को डालकर रात भर के लिए भिगोए रखें।
3/5Image Source : FREEPIK
अगले दिन आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को मिक्सर में डालना है। अब इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। एक कटोरी में करी पत्ते और मेथी दाने के स्मूद पेस्ट को निकाल लीजिए। आपका हेयर पैक बनकर तैयार है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस पेस्ट में कोकोनट ऑइल को भी मिक्स कर सकते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। इस हेयर पैक को आधे घंटे तक अप्लाई करके रखें।
5/5Image Source : FREEPIK
लगभग आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए इस नेचुरल हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। हेयर लेंथ को बूस्ट करने के लिए आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।