Published : Jan 12, 2026 08:48 pm IST, Updated : Jan 12, 2026 09:28 pm IST
1/5Image Source : ayumi_bkk/Insta/FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते को सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते के फेस पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले कुछ करी पत्तों को तोड़कर अच्छी तरह से धो लीजिए। अब करी पत्तों को कूट लीजिए। इसके बाद आप एक कटोरी में कुटे हुए करी पत्ते और एक स्पून शहद निकालिए और फिर इन दोनों चीजों को मिक्स कर लीजिए। अगर आप चाहें, तो इस मिक्सचर में एक स्पून दही भी मिला सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर फेस पैक की तरह अच्छे से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें।
4/5Image Source : FREEPIK
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों में आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करने लगेगी। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
5/5Image Source : FREEPIK
करी पत्ते का फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, झुर्रियों और एजिंग के लक्षणों को दूर कर त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए भी इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है।