Published : Mar 28, 2026 12:43 pm IST, Updated : Mar 28, 2026 12:43 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK/thehomelyshef/YT
हल्दी और चंदन, दोनों चीजों को पुराने जमाने से त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आप हल्दी और चंदन का उबटन बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए इस बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून बेसन, एक स्पून चंदन पाउडर और हाफ स्पून हल्दी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दूध या फिर गुलाब जल एड कर लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको हल्दी और चंदन के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस उबटन को लगाए रखिए जिससे ये सूख जाए। अब हल्के हाथों से रगड़ते हुए फेस वॉश कर लीजिए।
4/5Image Source : FREEPIK
आइए हल्दी और चंदन का उबटन लगाने के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में भी जान लेते हैं। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप इस उबटन को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा इस उबटन को लगाने से टैनिंग की समस्या को दूर कर त्वचा में निखार लाया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
आप इस उबटन को एक हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं। कुल मिलाकर हल्दी और चंदन के उबटन में मौजूद औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस उबटन को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।