Kadhai Paneer Masala Recipe: कढ़ाई पनीर की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। लेकिन इस सब्जी की जान है इसका मसाला, जानिए कढ़ाई पनीर का मसाला कैसे बनाते हैं। इसमें क्या क्या डाला जाता है?
Published : May 13, 2026 01:29 pm IST, Updated : May 13, 2026 01:31 pm IST
1/5Image Source : Megnific
पनीर में अपना कोई स्वाद नहीं होता, सब्जी बनाते वक्त इसमें जो मसाले डाले जाते हैं वही सब्जी का स्वाद बढ़ाते हैं। कढ़ाई पनीर में भी मसाला बेहद खास और खुशबूदार होता है। आप इसे घर में भी बनाकर रख सकते हैं।
2/5Image Source : Megnific
कढ़ाई पनीर मसाला बनाने के लिए कढ़ाई मसाला बना कर तैयार करना होगा। इसके लिए एक पैन में 1 बड़ा चम्मच जीरा डालें। आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच साबुत धनिया, 2 तेज पत्ता, 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 लौंग, 5-6 सूखी लाल मिर्च डाल दें।
3/5Image Source : Megnific
सारे मसाले को धीमी आंच पर हल्का भून लें। भूनने के बाद तेज पत्ता कड़क हो जाएगा। अब इस मसाले को ठंडा होने दें। थोड़ी देर बाद इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। आप चाहें तो मसाले को दरदरा कूट भी सकते हैं।
4/5Image Source : Megnific
कढ़ाई पनीर के इस मसाले को आप एयरटाइट कंटेनर में लंबे समय के लिए स्टोर कर सकते हैं। जब भी सब्जी बनाएं इस मसाले का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो जिस दिन सब्जी बना रहे है उसी वक्त ताजा मसाला बना लें।
5/5Image Source : Megnific
इस मसाले को डालने के बाद पनीर की सब्जी में वही स्वाद आएगा जो बाजार में मिलने वाले कढ़ाई पनीर में आता है। इस मसाले की खुशबू सब्जी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी। खाने वाले आपके मसाले की रेसिपी जरूर पूछेंगे।