Published : Jun 04, 2025 09:21 pm IST, Updated : Jun 04, 2025 09:21 pm IST
1/5Image Source : India TV
क्या आप जानते हैं कि नीम की पत्तियां आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? आप नीम फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर फ्लॉलेस स्किन हासिल कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
घर पर नीम फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो स्पून मुल्तानी मिट्टी और एक स्पून फ्रेश नीम की पत्तियों का पेस्ट निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में गुलाब जल निकाल लीजिए और फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
आपको इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 20 से 25 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है और फिर गुनगुने पानी से फेस वॉश करना है।
4/5Image Source : Freepik
इस फेस पैक में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके चेहरे पर निकले जिद्दी दाग-धब्बों को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
अगर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।