कच्चे दूध से बनाएं फेस पैक, लगाने से खिल जाएगी त्वचा
कच्चे दूध से बनाएं फेस पैक, लगाने से खिल जाएगी त्वचा
Raw milk face pack: अगर आप भी पार्लर जाए बिना दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो आप कच्चे दूध से बने फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार यूज करके देख सकते हैं।
Published : Nov 29, 2025 09:03 pm IST, Updated : Nov 29, 2025 09:03 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि कच्चे दूध में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको मिल्क फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध, आधा चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकालना है और फिर अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको मिल्क फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखिए और फिर फेस वॉश कीजिए। मुंह धोते समय हल्के हाथों से त्वचा की मसाज जरूर करें।
4/5Image Source : FREEPIK
महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी त्वचा का निखार बढ़ जाएगा। डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। त्वचा के रूखेपन को दूर कर स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए भी इस फेस पैक की मदद ली जा सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
आप पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।