Published : May 06, 2026 08:21 pm IST, Updated : May 06, 2026 08:21 pm IST
1/5Image Source : Akanksha का Vlog/YT
आज हम आपको एक ऐसे हेयर पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे अप्लाई करके आप सफेद बालों को नेचुरली काला कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं।
2/5Image Source : Magnific
सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में 2 कप पानी निकाल लीजिए। अब इस कढ़ाई में लौंग, आंवला पाउडर, करी पत्ते और थोड़ा सा कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। आपको औषधीय गुणों से भरपूर चीजों के इस मिश्रण को अच्छी तरह से बॉइल कर लेना है।
3/5Image Source : Magnific
उबले हुए मिक्सचर को छान लीजिए। अब एक कटोरे में ये बॉइल्ड मिश्रण और थोड़ी सी मेहंदी निकाल लीजिए और फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। सफेद बालों को नेचुरली काला करने के लिए आप इस पेस्ट को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
4/5Image Source : Magnific
आपको इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 2 घंटे तक पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाए रखिए। लगभग 2 घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
5/5Image Source : Magnific
महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आप अपने सफेद बालों को नेचुरली काला कर पाएंगे। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व बालों को गहराई से पोषण देने में कारगर साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर ये हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।