1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. गर्मी में केले को गलने से कैसे बचाएं?

गर्मी में केले को गलने से कैसे बचाएं?

Written By: Ritu Raj
Published : Jun 22, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 03:34 pm IST
केले के डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जो इसे तेजी से पकाने का काम करती है। ऐसे में बाजार से केला लाते ही उसके ऊपर के मुख्य डंठल को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह लपेट दें। इससे केले जल्दी नहीं पकेंगे और लंबे समय तक ताजे रहेंगे।
1/5 Image Source : Magnific
केले के डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जो इसे तेजी से पकाने का काम करती है। ऐसे में बाजार से केला लाते ही उसके ऊपर के मुख्य डंठल को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह लपेट दें। इससे केले जल्दी नहीं पकेंगे और लंबे समय तक ताजे रहेंगे।
केलों को किसी टोकरी या स्लैब पर रखने के बजाय बनाना हैंगर या किसी रस्सी के सहारे लटका कर रखें। इससे केलों पर सीधी सतह का दबाव नहीं पड़ता, जिससे वे नीचे से दबकर काले या पिलपिले नहीं होते।
2/5 Image Source : Magnific
केलों को किसी टोकरी या स्लैब पर रखने के बजाय बनाना हैंगर या किसी रस्सी के सहारे लटका कर रखें। इससे केलों पर सीधी सतह का दबाव नहीं पड़ता, जिससे वे नीचे से दबकर काले या पिलपिले नहीं होते।
केले को कभी भी सेब, आम, टमाटर जैसे अन्य पके हुए फलों के साथ न रखें। ये फल भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे केला तेजी से गल सकता है।
3/5 Image Source : Magnific
केले को कभी भी सेब, आम, टमाटर जैसे अन्य पके हुए फलों के साथ न रखें। ये फल भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे केला तेजी से गल सकता है।
फ्रिज में रखने पर केले का छिलका भले ही काला पड़ जाए, लेकिन उसके अंदर का गूदा बिल्कुल फ्रेश और खाने लायक बना रहता है।
4/5 Image Source : Magnific
फ्रिज में रखने पर केले का छिलका भले ही काला पड़ जाए, लेकिन उसके अंदर का गूदा बिल्कुल फ्रेश और खाने लायक बना रहता है।
अगर आप केलों को सड़ने वाले बैक्टीरिया से बचाना चाहते हैं, तो उन्हें लाने के बाद हल्के ठंडे पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर धो लें और फिर सूती कपड़े से सुखाकर लटकाएं।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement