Published : Feb 19, 2026 07:32 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 07:32 pm IST
1/5Image Source : Lewisia Wellness/YT/FREEPIK
काले रंग के जिद्दी दाग-धब्बे आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। अगर आप नेचुरली त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए पहले इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ी सी हल्दी भी निकाल लीजिए। आपको दही और हल्दी को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। अब आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और दही का पेस्ट दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। अगर आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।