Published : Nov 08, 2024 10:30 pm IST, Updated : Nov 08, 2024 10:30 pm IST
1/5Image Source : Freepik
दिवाली के बाद अक्सर लोग रजाई और कंबल निकाल लेते हैं। लंबे समय से बक्से या फिर दीवान में बंद रजाई और कंबल से अजीब सी बदबू आने लगती है। अगर आप भी रजाई और कंबल को स्मेल फ्री बनाने के लिए ड्राई क्लीन की मदद लेते हैं तो आपको इस बार कुछ घरेलू टिप्स को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
गर्म कपड़ों, कंबल या फिर रजाई से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आपको इन्हें धूप दिखानी चाहिए। आपको धूप में कंबल और रजाई के हर एक कोने को उलट पलट कर सेंकने की कोशिश करनी चाहिए। यकीन मानिए कंबल से आ रही सीलन की बदबू काफी हद तक दूर हो जाएगी।
3/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपूर की मदद से भी आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सबसे पहले आपको रजाई या फिर कंबल पर एक कवल चढ़ाना है। अब इस कवर के अंदर कपूर के कुछ पीस डाल दीजिए। कुछ ही समय के बाद रजाई और कंबल से बदबू की जगह कपूर की खुशबू आने लग जाएगी।
4/5Image Source : Freepik
अगर आप चाहें तो कंबल और रजाई से आने वाली सीलन की बदबू को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कंबल या फिर रजाई पर कवर चढ़ाकर इसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़क दीजिए। जब आप कुछ घंटे बाद रजाई या फिर कंबल को वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लेंगे, तब इसमें से आने वाली बदबू छूमंतर हो जाएगी।
5/5Image Source : Freepik
लौंग और लैवेंडर जैसे एसेंशियल ऑइल की कुछ ड्रॉप्स भी कंबल और रजाई को स्मेल फ्री बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं। अगर आप रजाई या फिर कंबल की सीलन वाली बदबू को दूर करना चाहते हैं, तो इनमें से किसी भी एक तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।