1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. धूप से हुई टैनिंग को कैसे दूर करें? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

धूप से हुई टैनिंग को कैसे दूर करें? ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम

Written By: Ritu Raj
Published : May 29, 2026 12:34 pm IST,  Updated : May 29, 2026 12:34 pm IST
गर्मियों के मौसम में धूप की वजह से त्वचा का टैन होना एक आम समस्या है। सूरज की यूवी किरणों के कारण त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
1/5 Image Source : magnific
गर्मियों के मौसम में धूप की वजह से त्वचा का टैन होना एक आम समस्या है। सूरज की यूवी किरणों के कारण त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो टैनिंग को तेजी से साफ करते हैं, जबकि शहद त्वचा को मॉइशराइज रखता है। इसे यूज करने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
2/5 Image Source : magnific

बेसन, दही और हल्दी का पैक बरसों पुराना और सबसे भरोसेमंद नुस्खा है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग हटाता है और बेसन एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और हाथों पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।
3/5 Image Source : magnific

अगर धूप की वजह से त्वचा झुलस गई है या उसमें जलन हो रही है, तो एलोवेरा सबसे अच्छा उपाय है। फ्रेश एलोवेरा जेल में थोड़ी सी ठंडी मलाई या दूध मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर सो जाएं या 30 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को ठंडक देगा और कालेपन को दूर करेगा।
4/5 Image Source : magnific
अगर धूप की वजह से त्वचा झुलस गई है या उसमें जलन हो रही है, तो एलोवेरा सबसे अच्छा उपाय है। फ्रेश एलोवेरा जेल में थोड़ी सी ठंडी मलाई या दूध मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर सो जाएं या 30 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को ठंडक देगा और कालेपन को दूर करेगा।
टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो टैनिंग को हटाने और त्वचा की रंगत सुधारने में बहुत मददगार हैं। इसके लिए टमाटर के रस में एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इसे स्क्रब की तरह त्वचा पर 2-3 मिनट हल्के हाथों से रगड़ें और फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement