Published : Feb 18, 2026 08:20 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 08:53 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
बदलते मौसम में त्वचा अक्सर रूखेपन का शिकार हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में ज्यादातर लोग अपने चेहरे की त्वचा की देखभाल तो करते हैं, लेकिन अपनी एड़ियों की त्वचा का ध्यान रखना भूल जाते हैं। आइए रूखी और फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के कुछ नेचुरल उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
शहद में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। अगर आप रूखी एड़ियों को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद पैरों को हाइड्रेट करता है। आप शहद को पानी में मिलाकर अपनी एड़ियों पर लगा सकते हैं या फिर सीधे भी शहद को एड़ियों पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखा जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
गुनगुने पानी में एड़ियां भिगोकर रखने से भी एड़ियों के रूखेपन को दूर किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10-15 मिनट तक पैरों को साबुन मिले गुनगुने पानी में भिगोकर रखिए। इसके बाद आप प्यूमिस स्टोन या फिर फुट स्क्रबर से एड़ी की त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को आसानी से हटा सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि रूखी और फटी एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर नारियल के तेल को भी यूज किया जा सकता है? रात के समय सोने से पहले नारियल तेल में कपूर मिला लीजिए। अब इस मिश्रण को अपनी एड़ियों पर अच्छी तरह से लगा लीजिए।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए नारियल तेल-कपूर के मिश्रण को लगाने के बाद मोजे पहन लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मिक्सचर एड़ियों पर दिखाई देने वाली दरारों को भरने और नमी बनाए रखने में काफी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।