हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा टूटने लगता है तो अपना लें आचार्य बालकृष्ण के बताए ये उपाय
हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा टूटने लगता है तो अपना लें आचार्य बालकृष्ण के बताए ये उपाय
Stop Hair Fall In Monsoon: बारिश में नमी के कारण बाल बहुत टूटते हैं। हाथ लगाते ही बालों की गुच्छा निकलने लगता है। अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो आचार्य बालकृष्ण के बताए ये उपाय अपना सकते हैं।
Published : Jul 02, 2025 12:40 pm IST, Updated : Jul 02, 2025 12:40 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अनार के पत्तों का रस बालों पर लगाने से हेयरफॉल कम होता है। इसके लिए अनार के पत्तों का रस और थोड़े कुचले हुए अनार के पत्ते सरसों के तेल में मिलाकर पकाएं। जब सिर्फ तेल बचे तो इसे छानकर बालों में लगाएं। इससे बालों का झड़ना कम होगा।
2/5Image Source : Freepik
बालों का झड़ना रोकने के लिए प्याज का रस लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। प्याज के रस में सल्फर की मात्रा होती है, ये टिशूज में मौजूद कोलाजेन के उत्पादन को बढ़ाता है। जिससे बालों का टूटना कम हो जाता है।
3/5Image Source : Freepik
बालों को टूटने से बचाना है तो शैंपू करने से पहले बालों की किसी अच्छे तेल से मसाज करें। आप ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल या कनोला ऑयल बालों में हल्का गुनगुना करके लगा सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
4/5Image Source : Freepik
मेहंदी और मेथी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों पर लगा लें। जब ये पेस्ट सूख जाए तो बालों को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
5/5Image Source : Freepik
बालों का झड़ना रोकने के हरसिंगार के बीज का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए हरसिंगार के बीजों को पीस लें और इसे बालों पर लगा लें। इससे बालों का टूटना और गंजापन कम होगा।