1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. धनिया पत्ता को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? इन तरीकों से महीनों तक नहीं होंगे खराब

धनिया पत्ता को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? इन तरीकों से महीनों तक नहीं होंगे खराब

Written By: Ritu Raj
Published : Nov 14, 2025 03:16 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 03:16 pm IST
धनिया पत्ते का इस्तेमाल किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसे लंबे समय तक स्टोर कर पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको धनिया पत्ता स्टोर करने के इजी हैक के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/5 Image Source : Freepik
धनिया पत्ते का इस्तेमाल किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसे लंबे समय तक स्टोर कर पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको धनिया पत्ता स्टोर करने के इजी हैक के बारे में बताने जा रहे हैं।
धनिया के खराब या पीले पत्तों को हटा दें और जड़ को काट दें। धनिया को धोने की गलती न करें। एक एयरटाइट कंटेनर या ज़िप लॉक बैग लें। फिर एक पेपर टॉवल या टिश्यू पेपर बिछाए। धनिया पत्ती को इस पर रखें और ऊपर से एक और पेपर टॉवल से ढक दें। कंटेनर/बैग को बंद करके फ्रिज में स्टोर करें।
2/5 Image Source : Freepik

टिश्यू पेपर नमी को सोख लेता है, जिससे धनिया लंबे समय तक ताज़ा रहता है।
3/5 Image Source : Freepik
टिश्यू पेपर नमी को सोख लेता है, जिससे धनिया लंबे समय तक ताज़ा रहता है।
धनिया के गुच्छे से जड़ों को काटकर हटा दें, लेकिन पत्तों को धोएं नहीं। एक गिलास या जार में थोड़ा पानी डालें। धनिया की डंडियों को पानी में इस तरह डालें कि पत्तियां ऊपर रहें। पत्तियों को एक प्लास्टिक बैग या पन्नी से ढक दें। इसे फ्रिज में स्टोर करें। पानी को हर 2-3 दिन में बदलते रहें।
4/5 Image Source : Freepik

धनिया को अच्छी तरह धोकर और सुखाकर इसे बारीक काट लें। कटे हुए धनिया को एक ज़िप लॉक फूड बैग में डालकर उसमें से हवा पूरी तरह निकाल दें। इसे फ्रीजर में रखें। यह 2-3 महीने तक चल सकता है। या, आप इसे हवा में या ओवन में पूरी तरह सुखाकर इसका पाउडर या सूखे पत्ते के रूप में भी स्टोर कर सकते हैं। सूखे धनिया को एयरटाइट डिब्बे में बाहर या फ्रिज में रखा जा सकता है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement