1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में रखा ये मसाला

पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में रखा ये मसाला

पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इस्तेमाल करें किचन में रखा ये मसाला how to use turmeric for skin to get parlor like glow

Written By: Vanshika Saxena
Published : Feb 14, 2025 12:13 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 12:13 pm IST
क्या आप भी दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको एक बार केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह किचन में रखी औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को इस्तेमाल करके देखना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको एक बार केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह किचन में रखी औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को इस्तेमाल करके देखना चाहिए।
हल्दी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप अपनी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से हल्दी को त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। हल्दी का लेप लगाकर आपको भी डल स्किन से छुटकारा मिल सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
हल्दी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप अपनी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से हल्दी को त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। हल्दी का लेप लगाकर आपको भी डल स्किन से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी स्किन ग्लो को बढ़ाने के साथ-साथ दूसरे स्किन बेनिफिट्स भी पहुंचा सकती है। हल्दी का लेप आपकी त्वचा पर मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप भी हल्दी के लेप को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
हल्दी स्किन ग्लो को बढ़ाने के साथ-साथ दूसरे स्किन बेनिफिट्स भी पहुंचा सकती है। हल्दी का लेप आपकी त्वचा पर मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप भी हल्दी के लेप को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
क्या आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे निकल जाते हैं? अगर हां, तो हल्दी यूज कर आप दाग-धब्बे और इनके जिद्दी निशान दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अक्सर औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे निकल जाते हैं? अगर हां, तो हल्दी यूज कर आप दाग-धब्बे और इनके जिद्दी निशान दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अक्सर औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
क्या आप जानते हैं कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं? हल्दी का लेप लगाने से आप अपने चेहरे पर दिखाई देने वाले एजिंग साइन्स को काफी हद तक घटा सकते हैं। हालांकि, हल्दी के लेप को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement