1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. गंदे नहीं धोकर रखें रजाई कंबल, वॉशिंग मशीन में डालकर ऐसे करें मिनटों में साफ

गंदे नहीं धोकर रखें रजाई कंबल, वॉशिंग मशीन में डालकर ऐसे करें मिनटों में साफ

Published : Feb 18, 2025 08:00 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 08:00 pm IST
सर्दियों के मोटे कंबल और रजाई को रखने का प्लान कर रहे हैं तो धोकर या ड्राई क्लीन करवा कर ही रखें। आप चाहें तो घर में भी वॉशिंग मशीन में रजाई कंबल आसानी से धो सकते हैं। वॉशिंग मशीन में रजाई, कंबल और कंफर्टर को मिनटों में साफ किया जा सकता है।
1/5 Image Source : Freepik
सर्दियों के मोटे कंबल और रजाई को रखने का प्लान कर रहे हैं तो धोकर या ड्राई क्लीन करवा कर ही रखें। आप चाहें तो घर में भी वॉशिंग मशीन में रजाई कंबल आसानी से धो सकते हैं। वॉशिंग मशीन में रजाई, कंबल और कंफर्टर को मिनटों में साफ किया जा सकता है।
ज्यादा भारी कंबल या रजाई हो तो एक बार में एक ही धोएं। आप वजन का अंदाजा करके ही मशीन में डालें। अब कंबल या रजाई की धूल धोने से पहले ही साफ कर लें। कहीं कोई दाग लगा हो तो उसे भी क्लीन कर लें।
2/5 Image Source : Freepik
ज्यादा भारी कंबल या रजाई हो तो एक बार में एक ही धोएं। आप वजन का अंदाजा करके ही मशीन में डालें। अब कंबल या रजाई की धूल धोने से पहले ही साफ कर लें। कहीं कोई दाग लगा हो तो उसे भी क्लीन कर लें।
अब वॉशिंग मशीन में कंबल या रजाई डालकर Woolen मोड पर मशीन को ऑन कर दें। सर्दियों के कपड़ों को धोने के लिए लिक्विड सोप और ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों पर निशान नहीं पड़ते। कड़कती धूप में इन कपड़ों को सुखा दें।
3/5 Image Source : Freepik
अब वॉशिंग मशीन में कंबल या रजाई डालकर Woolen मोड पर मशीन को ऑन कर दें। सर्दियों के कपड़ों को धोने के लिए लिक्विड सोप और ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों पर निशान नहीं पड़ते। कड़कती धूप में इन कपड़ों को सुखा दें।
वॉशिंग मशीन में आप सिर्फ सिंथेटिक कपड़े की रजाई को ही वॉश कर सकते हैं। कॉटन वाली रजाई को नहीं धोना होता है। अगर रजाई पर कवर लगाकर रखते हैं तो सिर्फ कवर को वॉश कर लें। रजाई को धूप में सुखा दें जिससे बदबू और जर्म्स खत्म हो जाएं।
4/5 Image Source : Freepik
वॉशिंग मशीन में आप सिर्फ सिंथेटिक कपड़े की रजाई को ही वॉश कर सकते हैं। कॉटन वाली रजाई को नहीं धोना होता है। अगर रजाई पर कवर लगाकर रखते हैं तो सिर्फ कवर को वॉश कर लें। रजाई को धूप में सुखा दें जिससे बदबू और जर्म्स खत्म हो जाएं।
हल्के कंबल, सिंथेटिक रजाई और कंफर्टर को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं तो आप एक साथ दो भी डाल सकते हैं। ये आपकी मशीन के वजन पर निर्भर करता है। आप वूल मोड की जगह मशीन में दिए गए Gentle या फिर Delicates मोड पर भी कंबल धो सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement