प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं हो रहे टॉक्सिक रिलेशन के शिकार, ऐसे करें पहचान
प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं हो रहे टॉक्सिक रिलेशन के शिकार, ऐसे करें पहचान
किसी भी रिश्ते में प्यार और सम्मान का होना बहुत जरूरी है। बिना सम्मान, भरोसा और प्यार के कोई रिश्ता नहीं टिकता है। अगर आपके पार्टनर प्यार के नाम पर कुछ इस तरह की हरकते करते हैं तो ऐसे रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपको कई बार सोच लेना चाहिए। यह ध्यान रखें कि आपकी मेंटल हेल्थ और फिजकल सेहत और सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्
Published : Jan 04, 2025 11:13 pm IST, Updated : Jan 04, 2025 11:23 pm IST
1/5Image Source : social
किसी भी रिश्ते में प्यार और सम्मान का होना बहुत जरूरी है। बिना सम्मान, भरोसा और प्यार के कोई रिश्ता नहीं टिकता है। अगर आपके पार्टनर प्यार के नाम पर कुछ इस तरह की हरकते करते हैं तो ऐसे रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपको कई बार सोच लेना चाहिए। यह ध्यान रखें कि आपकी मेंटल हेल्थ और फिजकल सेहत और सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। तो, अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये आदतें तो हो जाएं सावधान:
2/5Image Source : social
आपके पार्टनर का नेचर कंट्रोलिंग है और हर स्थिति में वो आप पर कंट्रोल पाना चाहते हैं तो आपको तुरंत वो रिश्ता छोड़ देना चाहिए। अगर वो आपसे कभी प्यार से या कभी मैनिपुलेट कर चीज़ें अपने मन मुताबिक़ करा लेते हैं तो आगे चलकर ऐसा रिश्ता आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
3/5Image Source : social
अगर आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करता है या फिर मजाक उड़ा कर कहे मज़ाक कर रहा हूँ तो इस रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपको दस बार सोचना चाहिए।
4/5Image Source : social
अगर आपका पार्टनर हर समय आपको दोषी ठहराता है, तो यह एक स्वस्थ रिश्ते का संकेत नहीं है। साथ ही अगर आपका पार्टनर आपके साथ शारीरिक या मानसिक हिंसा करता है, तो यह एक गंभीर अपराध है और आपको तुरंत इस रिश्ते को छोड़ देना चाहिए।
5/5Image Source : social
अगर आपके पति, पत्नी या फिर पार्टनर आपके दोस्तों या परिवार के साथ बाहर घूमने नहीं देते है।या फिर फोन पर ज़्यादा देर बात नहीं करने देता है तो इसका मतलब है कि आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में है।आपको जल्द से जल्द ऐसे रिश्ते से निकल जाना चाहिए।