How to get rid of tanning: क्या आपकी त्वचा भी गर्मियों में टैन हो जाती है? अगर हां, तो आइए इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं।
Published : Mar 26, 2026 12:16 pm IST, Updated : Mar 26, 2026 01:10 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए और इस घरेलू उपाय को आजमाकर देखना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन और दही, आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपको सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दही और थोड़ा सा बेसन निकालना है और फिर आपको इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
अब आपको इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको थोड़ी देर तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखना है। एक हफ्ते में 1-2 बार औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन त्वचा को साफ करता है और दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग को हटाने का काम कर सकता है। अगर आप टैनिंग को अलविदा कहना चाहते हैं और अपने चेहरे को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
गर्मियों के मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल करना, आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।