पिंपल की समस्या से हैं परेशान, तो इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, दाग-धब्बे होंगे गायब
पिंपल की समस्या से हैं परेशान, तो इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, दाग-धब्बे होंगे गायब
चेहरे पर पिंपल्स होना एक बेहद आम समस्या है, लेकिन इसका इलाज आपके किचन में ही मौजूद हो सकता है। आमतौर पर हम केला खाकर उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन केले के छिलके में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड्स और जिंक जैसी चीजें पिंपल्स को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। ऐसे में जानें इसे लगाने के फायदे।
Published : Jun 27, 2026 01:06 pm IST, Updated : Jun 27, 2026 01:06 pm IST
1/5Image Source : Magnific
चेहरे पर पिंपल्स होना एक बेहद आम समस्या है, लेकिन इसका इलाज आपके किचन में ही मौजूद हो सकता है। आमतौर पर हम केला खाकर उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन केले के छिलके में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड्स और जिंक जैसी चीजें पिंपल्स को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।
2/5Image Source : Magnific
सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धोकर सुखा लें। अब पके हुए केले के छिलके का एक छोटा टुकड़ा काटें।
3/5Image Source : Magnific
छिलके के अंदरूनी सफेद वाले हिस्से को पिंपल और प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से 4 से 5 मिनट तक रगड़ें।
4/5Image Source : Magnific
इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि त्वचा इसके पोषक तत्वों को सोख ले। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप इसे रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं।
5/5Image Source : Magnific
केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से पर एक चुटकी हल्दी पाउडर छिड़कें और इसे चेहरे पर रगड़ें। इससे भी स्किन प्रॉब्लम्स दूर होगी।