नए साल पर नहीं है कहीं बाहर जाने का प्लान तो दिल्ली में ही घूम आएं ये खूबसूरत जगहें
नए साल पर नहीं है कहीं बाहर जाने का प्लान तो दिल्ली में ही घूम आएं ये खूबसूरत जगहें
ठंड और कोहरे के बीच न्यू ईयर मनाना कुछ लोगों के लिए भारी सा लगता है। बहुत से लोग यहां वहां जाना नहीं चाहते क्योंकि पहाड़ों पर लोगों की भीड़ है और रास्ते ही नहीं होटल भी इस समय लोगों से खचाखच भरे हुए हैं। ऐसे में आप यहां दिल्ली में रहते हुए कुछ जगहों पर घूमकर आ सकते हैं।
Published : Dec 31, 2024 12:10 pm IST, Updated : Dec 31, 2024 12:10 pm IST
1/6Image Source : social
ठंड और कोहरे के बीच न्यू ईयर मनाना कुछ लोगों के लिए भारी सा लगता है। बहुत से लोग यहां वहां जाना नहीं चाहते क्योंकि पहाड़ों पर लोगों की भीड़ है और रास्ते ही नहीं होटल भी इस समय लोगों से खचाखच भरे हुए हैं। ऐसे में आप यहां दिल्ली में रहते हुए कुछ जगहों पर घूमकर आ सकते हैं। यहां जाने के लिए बहुत ज्यादा प्लानिंग की भी जरूरत नहीं है। बस आपको अपना मन बनाना है और घूमने के लिए निकल जाना है। तो, आइए जानते हैं ठंड और कोहरे के बीच दिल्ली में कहां घूमें।
2/6Image Source : social
दिल्ली में आप बिड़ला मंदिर घूमकर आ सकते हैं। ये लक्ष्मी नारायण मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। यह मंदिर दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक है। आप अपने नए साल की खूबसूरत शुरुआत करना चाहते हैं तो इस मंदिर जा सकते हैं। ये ब्लू लाइन पर आरके आश्रम मार्ग पर है जहां जाकर आप आराम से घूमकर आ सकते हैं।
3/6Image Source : social
दिल्ली में आप दिल्ली हाट घूमकर आ सकते हैं। यहां आप कुछ सजावटी समान और कपड़े भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप सरोजनी मार्केट के आस-पास के इलाकों में भी घूमकर आ सकते हैं। आप यहां कुछ न कुछ खा सकते हैं या फिर जो आप शॉपिंग करना चाहते हैं आप यहां से कर सकते हैं।
4/6Image Source : social
अगर आप पिकनिक जाने का प्लान कर रहे हैं तो सुंदर नर्सरी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। साल के पहले दिन आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ सुंदर नर्सरी जाकर पिकनिक का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
5/6Image Source : social
आप 1 जनवरी के अक्षरधाम मंदिर घूमकर आ सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा समय की जरूरत है। तो, यहां जाने से पहले समय के बारे में सोच लें। इसके बाद आप यहां घूम आएं। ये जगह आपको खुश कर देगी। यहां अगर भीड़ भी होगी तो भी आपको यहां शांति महसूस होगी। तो, दिल्ली में आप इन जगहों पर घूमकर आ सकते हैं।
6/6Image Source : social
अगर आप साल 2025 का पहला दिन खास बनाना चाहते हैं तो हौज़ ख़ास घूम आएं। यहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं।