हरतालिका तीज पर दिखना है सबसे खास तो जान्हवी कपूर से लेकर कियारा आडवाणी के इन साड़ी लुक्स को करें फॉलो
हरतालिका तीज पर दिखना है सबसे खास तो जान्हवी कपूर से लेकर कियारा आडवाणी के इन साड़ी लुक्स को करें फॉलो
इस साल 26 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और नई नई साड़ियां पहनकर सजती-संवरती हैं। अगर आप भी इस दिन सबसे ख़ास और सुन्दर दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस से प्रेरणा ले सकती हैं।
Published : Aug 23, 2025 02:17 pm IST, Updated : Aug 23, 2025 02:17 pm IST
1/5Image Source : INSTAGRAM
इस साल 26 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और नई नई साड़ियां पहनकर सजती-संवरती हैं। अगर आप भी इस दिन सबसे ख़ास और सुन्दर दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस से प्रेरणा ले सकती हैं।
मरून रंग की साड़ी: लाल और मरून रंग हरतालिका तीज के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आप कियारा आडवाणी की तरह मरून रंग की साड़ी के साथ वेवी हेयरस्टाइल और पोल्की जूलरी ट्राई कर सकती हैं जो आपके लुक को ग्लैमरस बना सकती है।
3/5Image Source : instagram - @aliaabhatt
आइवरी और गोल्डन साड़ी: आप इस तीज पर आलिया की तरह आइवरी रंग की सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। आप चाहें तो इस लुक को हेवी ज्वेलरी, मांग टीका, और चूड़ियों के साथ बालों में लाल गुलाब के साथ पेयर कर सकती हैं
4/5Image Source : Instagram - (@janhvikapoor)
लाइम ग्रीन सैटिन साड़ी: हरतालिका तीज पर हरा रंग भी बहुत शुभ होता है। आप जान्हवी की तरह हल्के हरे रंग की सैटिन साड़ी भी चुन सकती हैं, जिस पर आप हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली ब्लाउज़ पहन सकती हैं। इसे वी या राउंड नेक ब्लाउज और लाइट ज्वेलरी के साथ पहनकर सोबर और क्लासी लुक मिलेगा।
5/5Image Source : INSTAGRAM - (@mrunalthakur)
रानी कलर की सिल्क साड़ी: अगर आप थोड़ा मॉडर्न और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो मृणाल की तरह रानी कलर की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस पर गोल्डन लेस वर्क हो सकता है। ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ आपका लुक बेहद ग्लैमरस लगेगा।