इन चीजों में होता है सबसे ज़्यादा कोलेजन, डाइट में शामिल करते ही एजिंग होगी रिवर्स
इन चीजों में होता है सबसे ज़्यादा कोलेजन, डाइट में शामिल करते ही एजिंग होगी रिवर्स
कुछ ऐसे फूड्स हैं जो सीधे कोलेजन प्रदान करते हैं या शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप एजिंग के लक्षणों को कम कर सकते हैं
Published : Jul 21, 2025 02:41 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 02:47 pm IST
1/5Image Source : SORA AI
हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन अपने आप होता है, यह त्वचा को जवां बनाए रखने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। यह एक प्रोटीन है जो त्वचा, हड्डियों, और मांसपेशियों को लोच देता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होते जाता है, जिससे स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं। हालांकि, कुछ ऐसे फूड्स हैं जो सीधे कोलेजन प्रदान करते हैं या शरीर को कोलेजन बनाने में मदद करते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप एजिंग के लक्षणों को कम कर सकते हैं:
2/5Image Source : SORA AI
विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां: विटामिन सी कोलेजन के उत्पादन के लिए एक आवश्यक हैं। इसके बिना शरीर कोलेजन का ठीक से निर्माण नहीं कर सकता। यह एंटीऑक्सीडेंट भी है जो त्वचा को नुकसान से बचाता है। इन्हें अपने दैनिक आहार में सलाद, जूस, स्मूदी या सीधे फलों के रूप में शामिल करें।
3/5Image Source : SORA AI
जिंक और कॉपर से भरपूर फूड्स: जिंक और कॉपर दोनों ही कोलेजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण खनिज हैं। जिंक कोलेजन को तोड़ने और फिर से बनाने में मदद करता है, जबकि कॉपर कोलेजन फाइबर को मजबूत करता है।
4/5Image Source : SORA AI
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, केल जैसी हरी सब्जियों में विटामिन सी और क्लोरोफिल होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं। सलाद, स्मूदी या सब्ज़ी के रूप में खाएं।
5/5Image Source : SORA AI
मछली और अंडे: सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल जैसी वसायुक्त मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मरीन कोलेजन होता है, जो आसानी से पच जाता है। मछली की त्वचा और हड्डियों में भी कोलेजन भरपूर होता है। अंडे सीधे कोलेजन प्रदान नहीं करते, लेकिन अंडे का सफेद भाग प्रोलाइन जैसे अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। अंडे को अपने नाश्ते या अन्य भोजन में शामिल करें।