Salt In Watermelon: तरबूज पर लोग नमक छिड़कर खाते हैं। लेकिन ऐसा करना सही है या गलत, डाइटिशियन से जानते हैं। क्या फलों पर नमक डालकर खाना चाहिए? जानिए तरबूज पर नमक डालकर खाने के फायदे और नुकसान।
Published : Mar 04, 2025 02:51 pm IST, Updated : Mar 04, 2025 02:52 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मियां आते ही एकदम मीठे और रसीले तरबूज मिलने लगते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज सबसे अच्छा फल माना जाता है। तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
2/5Image Source : Freepik
कुछ लोग तरबूज पर नमक छिड़ककर खाते हैं। लोगों का मानना है कि इससे तरबूज और मीठा लगता है और इसका पानी भी काफी बढ़ जाता है। नमक डालकर खाने से तरबूज की कड़वाहट कम होने का भी दावा किया जाता है।
3/5Image Source : Freepik
लेकिन डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो तरबूज पर नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में पूरी तरह से अब्जॉर्ब नहीं हो पाते हैं। तरबूज में नमक छिड़ककर नहीं खाना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
डाइटिशियन की माने तो आपको किसी भी फल में नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे फलों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। वहीं इस तरह ऊपर से नमक डालकर खाना सेहत के लिए भी हानिकारक होता है।
5/5Image Source : Freepik
ऊपर से कच्चा नमक डालकर खाने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी पैदा हो सकती है। हार्ट और किडनी के मरीज को नमक की मात्रा का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक है।