Published : Sep 20, 2025 12:49 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 12:49 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि आप जो भी खाते-पीते हैं, उसका अच्छा या फिर बुरा असर आपके शरीर के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पड़ता है? आइए कुछ ऐसे जूस के बारे में जानते हैं, तो आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको संतरे के जूस का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संतरे के जूस में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा पर पॉजिटिव असर डालती है।
3/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि चुकंदर का जूस आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकता है? जो लोग अपनी त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, वो अपने डेली डाइट प्लान में चुकंदर के जूस को शामिल कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
आयुर्वेद के मुताबिक एलोवेरा जूस को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। एलोवेरा जूस पीने से आपकी त्वचा पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। त्वचा के निखार को बढ़ाने से लेकर दाग-धब्बों को दूर करने तक, एलोवेरा जूस त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
खीरा, गाजर, अनार और टमाटर के जूस को भी त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन जूस का सेवन करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।