ऐसे करेंगे खीरा का इस्तेमाल तो डल और बेजान त्वचा में भर जाएगी जान, स्किन होगा तुरंत हाइड्रेटेड
ऐसे करेंगे खीरा का इस्तेमाल तो डल और बेजान त्वचा में भर जाएगी जान, स्किन होगा तुरंत हाइड्रेटेड
डल और बेजान त्वचा में जान डालने और उसे तुरंत हाइड्रेटेड करने के लिए खीरे का उपयोग सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है। चलिए जानते हैं स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें?
Published : Mar 29, 2026 03:41 pm IST, Updated : Mar 29, 2026 03:41 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
डल और बेजान त्वचा में जान डालने और उसे तुरंत हाइड्रेटेड करने के लिए खीरे का उपयोग सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है। चलिए जानते हैं स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें?
2/5Image Source : UNSPLASH
खीरा और एलोवेरा फेस पैक: आधे खीरे को पीसकर उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें। यह त्वचा को गहराई से नमी देता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
खीरा और दही का मास्क: 2 इंच कद्दूकस किए हुए खीरे को आधी कटोरी दही और थोड़े से बेसन के साथ मिलाकर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। यह टैनिंग दूर करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
होममेड खीरा टोनर: खीरे को पानी में 5-7 मिनट तक उबालें, फिर ठंडा करके ब्लेंड करें और छान लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
तुरंत फ्रेशनेस के लिए: खीरे के स्लाइस या उसके पल्प को सीधे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाना त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह एक प्राकृतिक और प्रभावी घरेलू उपचार है।