नाशपाती और बाबूगोशा के बीच के अंतर को कैसे पहचानें?
नाशपाती और बाबूगोशा के बीच के अंतर को कैसे पहचानें?
नाशपाती और बाबूगोशा को अक्सर लोग एक ही फल समझने की भूल कर देते हैं। लेकिन हम बता दें ये दोनों फल एक दूसरे से बहुत अलग हैं। चलिए, जानते हैं बाबूगोशा और नाशपाती के बीच क्या अंतर है ताकि फलों को लेकर आप असमंजस की स्थिति में न पड़ें।
Published : Nov 23, 2025 12:05 pm IST, Updated : Nov 23, 2025 12:10 pm IST
1/5Image Source : freepik
नाशपाती और बाबूगोशा को अक्सर लोग एक ही फल समझने की भूल कर देते हैं। लेकिन हम बता दें ये दोनों फल एक दूसरे से बहुत अलग हैं। चलिए, जानते हैं बाबूगोशा और नाशपाती के बीच क्या अंतर है ताकि फलों को लेकर आप असमंजस की स्थिति में न पड़ें।
2/5Image Source : YOUTUBE - @Boldsky
नाशपाती दिखने में सख्त होती है और इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों होता है। नाशपाती का छिलका बाबूगोशा के छिलके से कहीं ज़्यादा सख्त होता है इसलिए इसे खाने से पहले इसके छिलके को छिलना पड़ता है।
3/5Image Source : freepik
बाबूगोशा दिखने में मुलायम होती है इसके बीज नाशपाती के बीजों की तुलना में छोटे होते हैं। बाबूगोशा का टेस्ट काफी मीठा होता है। मुलायम होने की वजह से छिलके समेत खाया जा सकता है। यह फल नानाशपाती के मुकाबले महंगा होता है।
4/5Image Source : freepik
नाशपाती का आकार लंबा और पतला होता है, जबकि बब्बूगोशा का आकार गोलाकार और थोड़ा छोटा होता है। नाशपाती का रंग हरा या पीला होता है, वहीं बब्बूगोशा का रंग हरा होता है।नाशपाती का स्वाद मीठा और थोड़ा खट्टा होता है, जबकि बब्बूगोशा का स्वाद बहुत ज़्यादा मीठा होता है।
5/5Image Source : freepik
बब्बूगोशा में फाइबर, विटामिन सी और के से भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन प्रकिया को दुरुस्त करता है। आप इसका सेवन, फ्रूट सलाद के तौर पर कर सकते हैं। वहीं, नाशपाती में विटामिन सी और पोटैशियम ज़्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। नाशपाती में मौजूद सभी एंटीऑक्सीडेंट रेडिकल्स से होने वाली कोशिकाओं की क्षति को रोकते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।