घर में इन चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच, लगाते ही त्वचा पर आएगा निखार
घर में इन चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच, लगाते ही त्वचा पर आएगा निखार
Natural Bleach: बाजार में मिलने वाली ब्लीच में केमिकल होते हैं जो स्किन को उस वक्त भले ही ग्लोइंग बना देते हों, लेकिन लंबे समय में इनका नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में आप घर में नेचुरल ब्लीच कर सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा को निखार मिलेगा।
Published : Apr 29, 2025 10:13 am IST, Updated : Apr 29, 2025 10:13 am IST
1/5Image Source : Freepik
घर में रखी कई चीजों में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं। जिससे त्वचा बेदाग और निखरी हुई नजर आती है। इसके लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा के दार साफ कर स्किन पर निखार लाते हैं।
2/5Image Source : Freepik
टमाटर का इस्तेमाल कर घर पर नेचुरल ब्लीच बना सकते हैं। एक टमाटर का पल्प निकाल लें और इसमें थोड़ा गुलाब जल और नींबू का रस मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद सूखने पर पानी से धो लें।
3/5Image Source : Freepik
पपीते भी त्वचा के लिए ब्लीच का काम करता है। इसके लिए पका पपीता लें और मैश करके पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें। करीब 10 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
4/5Image Source : Freepik
आप चाहें तो थोड़ा नींबू का रस, खीरे का रस, टमाटर और आलू का रस मिलाकर भी फेस पर लगा सकते हैं। बस आपको इन जूस में थोड़ा चावल का आटा मिला लें। इस पेस्ट को फेस पर लगा लें। इससे नेचुरल ब्लीच जैसा निखार आएगा।
5/5Image Source : Freepik
दही त्वचा के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करती है। इसके लिए 2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेस पर मसाज करें। दगी को थोड़ी देर लगाकर रखें और फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर दें। आपकी त्वचा निखरी और बेदाग नजर आएगी।