मसूर की दाल से चेहरे को मिलेगा गजब का निखार, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
मसूर की दाल से चेहरे को मिलेगा गजब का निखार, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
किचन में पाए जानेवाले ऐसे कई फूड्स हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों का बेहतरीन ख्याल रख सकते हैं। दाल के बिना खाना कम्प्लीट नहीं माना जाता है। इनमे कई तरह की प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इनसे शरीर को एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों से आपका बचाव भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ दाल आपकी स्किन को चमकाने का काम भी
Published : Feb 22, 2025 11:57 pm IST, Updated : Feb 23, 2025 12:03 am IST
1/4Image Source : social
किचन में पाए जानेवाले ऐसे कई फूड्स हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों का बेहतरीन ख्याल रख सकते हैं। दाल के बिना खाना कम्प्लीट नहीं माना जाता है। इनमे कई तरह की प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। इनसे शरीर को एनर्जी मिलती है और कई बीमारियों से आपका बचाव भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ दाल आपकी स्किन को चमकाने का काम भी करती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मसूर के दाल की। यह दाल सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के दाग धब्बों को भी दूर करने में बेहद मददगार है।
2/4Image Source : social
मसूर की दाल से बने फेस पैक चेहरे का निखार वापस ला सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो आपके चेहरे की रंगत को सुधारने में बेहद असरदार होते हैं। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियां या डार्क स्पॉट्स हैं, तो आपके लिए मसूर की दाल का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं आप मसूर की दाल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
3/4Image Source : social
सबसे पहले मसूर की दाल को चार घंटों के लिए भिगो दें। अब इस दाल को ग्राइंडर में एकदम बारीक पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें ज़रा सी हल्दी, नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे, गर्दन और हाथ पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इस पेस्ट को बॉडी पर से निकाल दें और ठंडे पानी से अपना चहेरा धोयें। सिर्फ 1 हफ्ते के अंदर आपका चेहरा पूरी तरह से चमकदार हो जाएगा। इस फेस पैक को लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही, चेहरे की त्वचा का रंग भी साफ होने लगता है। इस पेस्ट को आप 4, 5 दिनों के लिए फ्रिज में स्टोर कर के भी रख सकते हैं।
4/4Image Source : social
अगर आप अपना स्किन एक्सफोलिएट करना चाहते हैं तो मसूर की दाल लाभकारी हो सकती है। यह फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले रात में मसूर दाल को भिगोएं। सुबह इस दाल को पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और शहद अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद जब पेस्ट सूख जाए तब इसे अच्छी तरह धोएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी स्किन पहले से बेहतर हो जाएगी।