1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. शहद के साथ इन 2 चीजों को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं

शहद के साथ इन 2 चीजों को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं

Written By: Vanshika Saxena
Published : Jun 28, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 10:40 pm IST
शहद में मौजूद तत्व आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए शहद को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। हनी फेस पैक बनाने के लिए आपको शहद, दूध और ओट्स की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : Freepik
शहद में मौजूद तत्व आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए शहद को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। हनी फेस पैक बनाने के लिए आपको शहद, दूध और ओट्स की जरूरत पड़ेगी।
एक कटोरी में एक स्पून पिसे हुए ओट्स, एक स्पून शहद और दो स्पून दूध निकाल लीजिए। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इन तीनों नेचुरल चीजों का मिक्सचर आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
एक कटोरी में एक स्पून पिसे हुए ओट्स, एक स्पून शहद और दो स्पून दूध निकाल लीजिए। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इन तीनों नेचुरल चीजों का मिक्सचर आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है।
आपको इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और लगभग 15 मिनट के लिए इस फेस पैक को लगाए रखें।
3/5 Image Source : AI Generated
आपको इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और लगभग 15 मिनट के लिए इस फेस पैक को लगाए रखें।
15 मिनट के बाद आप गुनगुने पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। न केवल रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए बल्कि त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4/5 Image Source : Pexels
15 मिनट के बाद आप गुनगुने पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। न केवल रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए बल्कि त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement