Published : Feb 05, 2025 12:02 pm IST, Updated : Feb 05, 2025 12:02 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप भी अपने चेहरे के खोए हुए निखार को वापस लाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको किचन में आसानी से मिल जाने वाली तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : Freepik
फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन, दो स्पून दूध और हाफ स्पून हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब औषधीय गुणों से भरपूर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
अब आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाए रखें।
4/5Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस फेस मास्क में पाए जाने वाले तत्व त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को हटाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आप इस फेस मास्क को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महीने भर के अंदर आपकी डल स्किन निखर जाएगी। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।