1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. Kailash Mansarovar Yatra: क्या भारत से कैलाश पर्वत देखा जा सकता है?

Kailash Mansarovar Yatra: क्या भारत से कैलाश पर्वत देखा जा सकता है?

Written By: Vanshika Saxena
Published : May 02, 2025 12:31 pm IST,  Updated : May 02, 2025 12:31 pm IST
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल के बाद फिर से शुरू हो रही है। श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ऐसे में क्या आपके मन में भी कभी ये सावल उठा है कि क्या भारत से भी कैलाश पर्वत को देखा जा सकता है...
1/5 Image Source : Social

आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि आप उत्तराखंड से भी कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि लोग कैलाश पर्वत को देखने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड क्यों रहते हैं? इसके पीछे की वजह ये है कि कैलाश पर्वत को भगवान शिव का घर माना जाता है।
2/5 Image Source : Social
आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि आप उत्तराखंड से भी कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि लोग कैलाश पर्वत को देखने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड क्यों रहते हैं? इसके पीछे की वजह ये है कि कैलाश पर्वत को भगवान शिव का घर माना जाता है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत के दर्शन किए जा सकते हैं। इस जगह से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां से कैलाश पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर है।
3/5 Image Source : Freepik
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की 18 हजार फीट ऊंची लिपुलेख पहाड़ियों से कैलाश पर्वत के दर्शन किए जा सकते हैं। इस जगह से कैलाश पर्वत साफ दिखाई देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां से कैलाश पर्वत की हवाई दूरी 50 किलोमीटर है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिपुलेख की जिस पहाड़ी से पर्वत दिखाई देता है, वो नाभीढांग से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर स्थित है। आपको बता दें कि यहां से महज चार से पांच दिनों की यात्रा कर कैलाश पर्वत के दर्शन किए जा सकते हैं।
4/5 Image Source : Social
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिपुलेख की जिस पहाड़ी से पर्वत दिखाई देता है, वो नाभीढांग से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर स्थित है। आपको बता दें कि यहां से महज चार से पांच दिनों की यात्रा कर कैलाश पर्वत के दर्शन किए जा सकते हैं।
यकीन मानिए कैलाश पर्वत के दर्शन करने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप शिव जी के भक्त हैं, तो आपको कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान एक अलग वाइब महसूस हो सकती है।
5/5 Image Source : Social

Advertisement