National Tourism Day: स्वर्ग देखने के लिए भारत की इन जगहों पर उमड़ते हैं विदेशी सैलानी, आप भी बना लें प्लान
National Tourism Day: स्वर्ग देखने के लिए भारत की इन जगहों पर उमड़ते हैं विदेशी सैलानी, आप भी बना लें प्लान
नेशनल टूरिज़्म डे (National Tourism Day) के मौके के मौके पर जानिए भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां की खूबसूरती विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर खींच लाती है।अगर आप अभी तक इन जगहों पर नहीं गए हैं तो यहां जाने का प्लान ज़रूर करें।
Published : Jan 25, 2026 02:31 pm IST, Updated : Jan 25, 2026 02:34 pm IST
1/6Image Source : unsplash
नेशनल टूरिज़्म डे (National Tourism Day) के मौके के मौके पर जानिए भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां की खूबसूरती विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर खींच लाती है।अगर आप अभी तक इन जगहों पर नहीं गए हैं तो यहां जाने का प्लान ज़रूर करें।
2/6Image Source : unsplash
ताजमहल : ताजमहल अपनी खूबसूरती, सफेद संगमरमर की वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा मुमताज महल की याद में बनवाया गया यह प्रेम का नायब तोहफा, विदेशी पर्यटकों के लिए भारत के सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। यह स्मारक न केवल प्रेम का प्रतीक है, बल्कि युनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
3/6Image Source : unsplash
लद्दाख: लद्दाख, जिसे 'मठों की भूमि' कहा जाता है, अपनी बेमिसाल खूबसूरती के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की बकेट लिस्ट में शीर्ष पर रहता है। यहाँ की नीली पैंगोंग झील, ऊँचे बंजर पहाड़, प्राचीन मठ, नुब्रा घाटी के रेत के टीले, और दुनिया की सबसे ऊँची मोटर योग्य सड़कों में से एक खारदुंग ला दर्रा, रोमांच और शांति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं।
4/6Image Source : unsplash
केरल: केरल, जिसे 'गॉड्स ओन कंट्री' कहा जाता है अपनी सुंदरता, हरे-भरे परिदृश्यों और शांत बैकवाटर्स के लिए प्रसिद्ध है। एलेप्पी और कुमारकोम में हाउसबोट में रहना, ताड़ के पेड़ों से घिरे पानी के बीच यात्रा का एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।
5/6Image Source : unsplash
कश्मीर: कश्मीर, जिसे सही मायने में "धरती का स्वर्ग" कहा जाता है, अपनी बेमिसाल खूबसूरती से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ की प्रमुख आकर्षणों में श्रीनगर की डल झील में शिकारा की सवारी, गुलमर्ग की बर्फ से ढकी चोटियाँ और पहलगाम की हरी-भरी वादियाँ शामिल हैं, जो विदेशी पर्यटकों को बार-बार अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
6/6Image Source : unsplash
मेघालय: मेघालय के 'लिविंग रूट ब्रिज' प्रकृति प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ खजाना हैं। यह 100 साल से अधिक पुराने पुल हैं और 2022 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किए गए हैं। यहाँ का प्रमुख आकर्षण डबल डेकर रूट ब्रिज है, जो नोंगरीट गाँव में स्थित है और ट्रेकिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है।