Published : Mar 30, 2025 12:11 pm IST, Updated : Mar 30, 2025 12:11 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो आप मेथी के पानी को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
मेथी का पानी आपके बालों की लंबाई को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपके बाल बहुत ज्यादा पतले हैं, तो मेथी का पानी यूज करके आप अपने बालों को घना भी बना सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
क्या आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप मेथी के पानी को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी का पानी आपके बालों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
4/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि डैंड्रफ और रूसी की समस्या को अलविदा कहने के लिए भी मेथी के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है? मेथी का पानी आपकी स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। मेथी का पानी आपके बालों को मुलायम, चमकदार और घना बनाता है।
5/5Image Source : Freepik
मेथी का पानी बनाने के लिए आपको एक कप पानी में दो स्पून मेथी दाने को रातभर के लिए भिगोना है और फिर अगली सुबह इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट के पानी को छानकर इसे अपनी स्कैल्प और अपने बालों पर लगभग 30-40 मिनट के लिए अप्लाई करें और फिर हेयर वॉश कर लें।