नीम की कड़वाहट में छिपा है खूबसूरती का राज़, जानिए मानसून में इसके फायदे
नीम की कड़वाहट में छिपा है खूबसूरती का राज़, जानिए मानसून में इसके फायदे
नीम के पत्ते में ऐसे कई गुण पाए जाते है जो बालों और चेहरे के लिए फायदेमंद है। चलिए जानते हैं बरसात के मौसम में नीम की पत्तियां चबाने से कौन से फायदे मिलते हैं।
Published : Aug 26, 2025 05:30 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 05:34 pm IST
1/5Image Source : freepik
नीम के पत्ते में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण से भरपूर यह पत्तियां सेहत के साथ चेहरे और बालों से जुड़ी कई गंभीर परेशानियों को दूर करती हैं। तो चलिए जानते हैं बरसात के मौसम में नीम की पत्तियां चबाने से कौन से फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : freepik
मानसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है जिससे फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, नीम का नियमित सेवन शरीर को इन संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
3/5Image Source : freepik
नीम की पत्तियां चबाने से शरीर डिटॉक्स होता है जिससे त्वचा के मुंहासे, फुंसी और दाग-धब्बे कम होते हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों के निकलने से त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार बनती है। मानसून में होने वाले दाद, खुजली और त्वचा के फंगल इंफेक्शन को रोकने में नीम बहुत कारगर है।
4/5Image Source : freepik
नीम में मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प की खुजली और जलन को शांत करता है। नीम बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और उनकी ग्रोथ बढ़ती है।
5/5Image Source : freepik
अगर आपको एक्ने या डैंड्रफ की समस्या है तो सुबह खाली पेट 4-5 ताजी नीम की पत्तियां चबाएं। अगर आप इसे चबा नहीं सकते, तो पत्तियों का पेस्ट बनाकर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।