26 जनवरी के मौके पर आपका बच्चा भी देगा फर्राटेदार भाषण, बस ऐसे करा लें तैयारी
26 जनवरी के मौके पर आपका बच्चा भी देगा फर्राटेदार भाषण, बस ऐसे करा लें तैयारी
26 जनवरी पर स्कूल के कार्यक्रम में अगर आपके बच्चे ने भी भाषण प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ाना बहुत ज़रूरी हैं। चलिए जानते हैं कैसे सही टॉपिक, आसान शब्दों और प्रैक्टिस के साथ उसकी स्पीच की तैयारी शुरू कराएं?
Published : Jan 24, 2026 01:50 pm IST, Updated : Jan 24, 2026 01:56 pm IST
1/5Image Source : freepik
26 जनवरी पर स्कूल के कार्यक्रम में अगर आपके बच्चे ने भी भाषण प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया है तो उनका आत्मविश्वास बढ़ाना बहुत ज़रूरी हैं। चलिए जानते हैं कैसे सही टॉपिक, आसान शब्दों और प्रैक्टिस के साथ उसकी स्पीच की तैयारी शुरू कराएं?
2/5Image Source : freepik
बच्चे की करें तारीफ: अगर आपका बच्चा पहले बार भाषण दे रहा है तो उनकी खूब तारीफ करें। तारीफ सुनकर वो अपने भाषण पर और मेहनत करेंगे। साथ ही अपने बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाएं। उसे बताएं कि सब कुछ ठीक होगा।
बच्चे की करें तारीफ: अगर आपका बच्चा पहले बार भाषण दे रहा है तो उनकी खूब तारीफ करें। तारीफ सुनकर वो अपने भाषण पर और मेहनत करेंगे। साथ ही अपने बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाएं। उसे बताएं कि सब कुछ ठीक होगा।
3/5Image Source : freepik
खूब कराएं प्रैक्टिस: अगर आपका बच्चा पहली बार भाषण देने जा रहा है तो ज़रूरी है कि वो मानसिक रूप से तैयार हो। आप भाषण की प्रैक्टिस कुछ दिन पहले से ही कराना शुरू कर दें। आप भी भाषण देकर भी उसका मोनबल बढ़ाएं इससे उसे आईडिया मिलेगा कि कैसे बोलना है। रोज़ाना प्रैक्टिस करने से वो आसानी से भाषण दे सकता है।
4/5Image Source : freepik
स्टेज फियर कम कराएं: पहली बारे किसी भी फंक्शन में भाग लेते समय बच्चों के अंदर बहुत ज़्यादा स्टेज फियर होता है इसलिए अपने बच्चे के मनोस्थिति को समझते हुए उसका स्टेज का डर कम करें। आप अपने बच्चों को प्रैक्टिस अकेले नहीं बल्कि घर वालों के सामने कराएं इससे उसका स्टेज को लेकर डर कम होगा।
5/5Image Source : freepik
चिंता न लेने दें: आपका बच्चा अपने पहले परफॉर्मेंस की चिंता न करे इसकी ज़िम्मेदारी आपकी है। स्ट्रेस लेने से हो सकता है वो स्टेज पर डर जाए इसलिए उसे यह बताए कि उसका इस कार्यक्रम में भाग लेना जितने से कहीं ज़्यादा मायने रखता है और वो जीते चाहे हारे आप उसके लिए हमेशा चीयर करेंगे।