Published : Aug 06, 2025 07:23 pm IST, Updated : Aug 06, 2025 07:33 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हमारे देश में भाई- बहन के त्योहार रक्षाबंधन को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बता दें, इस दिन बहनें अपने भाइयों को रक्षा बांधती हैं और भाई आजीवन उनकी रक्षा करने की कसम खाते हैं। इस त्यौहार के दिन बहनें इसलिए भी उत्साहित होती हैं कि राखी बांधने के बाद उन्हें भाइयों से गिफ्ट्स मिलते हैं। हालांकि, अक्सर भाइयों के लिए गिफ्ट का चुनाव करना एक बहुत बड़ी समस्या होती है। उन्हें समझ में नहीं आता है कि गिफ्ट में क्या दें जो उनकी बहनों को पसंद आए? ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं। आप ये गिफ्ट्स अपनी बहनों को देकर उनका दिल जीत सकते हैं।
2/5Image Source : unsplash
किताबें और कॉफ़ी टेबल बुक: अगर आपकी बहन को पढ़ना पसंद है, तो आप उसके पसंदीदा लेखक की नई किताब या फिर कोई सुंदर कॉफी टेबल बुक (जिसमें कला, डिज़ाइन या यात्रा से संबंधित तस्वीरें हों) दे सकते हैं।
3/5Image Source : unsplash
पर्सनल केयर और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स: अच्छे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स एक बेहतरीन उपहार हैं। आप एक गिफ्ट बास्केट बना सकते हैं, जिसमें उसकी ज़रूरत के हिसाब से सनस्क्रीन, फेस सीरम, मॉइस्चराइज़र और अन्य प्रोडक्ट्स हों।
4/5Image Source : unsplash
आरामदायक माहौल के लिए उपहार: एक सिरेमिक डिफ्यूज़र या सुगंधित मोमबत्तियाँ बहुत ही सुकून भरा माहौल बनाती हैं। आप उसके पसंदीदा सुगंधों को चुन सकते हैं, जैसे लैवेंडर (Lavender) या चंदन (Sandalwood)।
5/5Image Source : unsplash
घर के लिए उपयोगी और स्टाइलिश सामान: बेडसाइड सुंदर लैंप, एक आरामदायक कुशन या फिर एक स्टाइलिश फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं, जिससे उसके कमरे की सजावट में चार चाँद लग जाएँ।