Rose Day 2025: कब और क्यों मनाते हैं रोज डे, इस दिन कौन से रंग का गुलाब देना चाहिए
Rose Day 2025: कब और क्यों मनाते हैं रोज डे, इस दिन कौन से रंग का गुलाब देना चाहिए
Rose Day 2025: वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी रोज डे के साथ शुरू हो जाता है। प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब से बेहतरीन कोई चीज नहीं हो सकती। आप अपने चाहने वाले को गुलाब देकर प्यार का अहसास करवा सकते हैं। लेकिन जान लें कौन से रंग का गुलाब देना चाहिए?
Published : Feb 06, 2025 07:29 pm IST, Updated : Feb 06, 2025 07:29 pm IST
1/5Image Source : Freepik
रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। इस दिन गुलाब देकर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। गुलाब को प्यार, स्नेह और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्रेमी प्रेमिका ही गुलाब दे सकते हैं। आप किसी भी दोस्त या चाहने वाले को गुलाब भेंट कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
रोज डे पर गुलाब देने को ग्रीक और रोमन सभ्यता से जोड़कर देखा जाता है। रोम की प्राचीन सभ्यता में प्यार जताने के लिए गुलाब का फूल और गुलदस्ते का उपयोग किया जाता था। तभी से गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाने लगा है।
3/5Image Source : Freepik
जब वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई तो इसमें पहले दिन गुलाब के साथ प्यार जताने का दिन चुना गया। 7 फरवरी को Rose Day पर आप अपने चाहने वाले को गुलाब का फूल और गुलदस्ता गिफ्ट कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
गुलाब में कई खूबसूरत रंग होते हैं। अलग-अलग रंग को अलग फीलिंग बयां करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। सफेद गुलाब को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। पीला गुलाब दोस्ती और गुलाबी गुलाब आभार और खुशी जताने के लिए दिया जाता है।
5/5Image Source : Freepik
रोज डे को खास बनाने के लिए गुलाब का फूल, गुलदस्ता और उसके साथ कोई खूबसूरत गिफ्ट दे सकते हैं। हां ये जरूरी है कि आप अपनी फीलिंग और प्यारभरे अहसास के साथ गुलाब दें। इससे एक फूल की कीमत कई गुना बढ़ जाएगी और आपके रिश्ते में मजबूती लाएगी।