डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया, चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए विटामिन C टैबलेट लें या नहीं?
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया, चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए विटामिन C टैबलेट लें या नहीं?
चेहरे की प्राकृतिक निखार पाने के लिए अक्सर लोग विटामिन सी स्पलीमेंट्स लेते हैं। लेकिन क्या वाकई विटामिन सी टेबलेट स्किन के लिए फायदेमंद है। क्या यह पिगमेंटशन या टैनिंग को कम करने में मदद करता है? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने वीडियो शेयर कर यह बताया है कि विटामिन C टैबलेट लेना चाहिए या नहीं?
Published : Aug 10, 2026 05:13 pm IST, Updated : Aug 10, 2026 05:16 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC
चेहरे की प्राकृतिक निखार पाने के लिए अक्सर लोग विटामिन सी से भरपूर घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कई लोग विटामिन सी स्पलीमेंट्स लेते हैं। लेकिन क्या वाकई विटामिन सी टेबलेट स्किन के लिए फायदेमंद है। क्या यह पिगमेंटशन या टैनिंग को कम करने में मदद करता है? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने वीडियो शेयर कर यह बताया है कि विटामिन C टैबलेट लेना चाहिए या नहीं?
2/5Image Source : UNSPLASH
डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि विटामिन सी टेबलेट स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को कुछ समय के लिए नेचुरल चमक प्रदान कर इवन टोन देता है। लेकिन यह स्किन की समस्याओं को पूरी तरह कंट्रोल करने में असरदार नहीं है
3/5Image Source : UNSPLASH
डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि विटामिन सी टेबलेट चमक प्रदान तो करता है लेकिन यह स्किन की टैनिंग को नहीं दूर करता है। न ही यह एक्ने की समस्या को दूर करता है। यह दाग धब्बों को भी दूर करने में मददगार नहीं है।
4/5Image Source : UNSPLASH
जब आप यह टेबलेट लेते हैं तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स युवी रेज़ से स्किन को थोड़ा एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है। इससे टैनिंग की इंटेंसिटी थोड़ी कम होती है लेकिन यह पूरी तरह से टैनिंग को नहीं कम करता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि आप विटामिन सी टेबलेट या किसी भी प्रकार का सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल तभी करें जब आपको डॉक्टर रिकमेंड करें। अपनी मर्जी से आप किसी भी तरह का टेबलेट न खाएं।